फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: निर्धारित गति से तेज दौड़ रहीं स्कूल बसें, खतरे में छात्रों की जान

Sun, 11 May 2025 01:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
ओवर स्पीड में चल रही बीपीएस पब्लिक स्कूल की बस।  - फोटो : ओवर स्पीड में चल रही बीपीएस पब्लिक स्कूल की बस।
विज्ञापन
एटा। स्कूल बसें मानक से तेज गति से दौड़ रही हैं। यह कभी भी बच्चों और चालकों पर भारी पड़ सकती है। स्पीड लिमिट से दोगुनी स्पीड पर चालक स्कूल बसों को दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर एक बजे के बाद कई स्कूलों की छुट्टी होती है। इसके बाद बच्चे स्कूल बस व अन्य साधनों से घर जाते हैं। दोपहर करीब डेढ़ बजे के बाद एक स्कूल की बस जीटी रोड पर जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज से अलीगंज तिराहे तक ओवर स्पीड में दौड़ती नजर आईं। बस की गति इतनी थी, कि आगे चल रही एंबुलेंस को भी ओवरटेक करके पीछे कर दिया गया। बस के पीछे बीपीएस पब्लिक स्कूल का बैनर लगा हुआ था। हालांकि अलीगंज तिराहे पर ट्रैफिक होने की वजह से बस की स्पीड धीमी हो गई। एआरटीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल बस की अधिकतम गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा तय है। इससे अधिक की स्पीड पर स्कूल बस चलाना नियम विरुद्ध है। बीपीएस स्कूल के संचालक अशोक कुमार से इस संबंध में बात करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने स्कूल में आकर बात करने के लिए कहा और फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें