एक्साइज ड्यूटी के विरोध में हड़ताल कर रहे सराफा व्यापारियों ने गुरुवार को घंटाघर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा सराफा व्यापारियों की मांग न मानने पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ नारेबाजी की।
सराफा व्यापारियों विवेक कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार जब तक एक्साइज ड्यूटी लगाने के अपने काले फैसले का वापस नहीं लेती तब व्यापारी आंदोलन की राह पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार व्यापारियों का हित नहीं चाहती। इस मौके पर ओमप्रकाश टाइगर, सोनू सिंह, संतोष, राजा, भूरे, अरूण वर्मा आदि लोग मौजूद थे।