फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Thu, 07 Apr 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
चैत्र अमावस्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चैत्र अमावस्या के अवसर पर आज तीर्थनगरी में हजारों श्रद्धालुओं ने हरिपदी गंगा में डुुबकी लगाकर पुण्यलाभ अर्जित किया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब हरिपदी के तट पर पहुंच गया। अपने पूर्वजों की आत्म शांति के लिए श्रद्धालुओं ने तीर्थपुरोहितों से पूजा पाठ कराया। उन्हें भोजन कराकर दान दक्षिणा दी। मां गंगा की पैरावनी कर दूध चढ़ाया। आरती उतारी प्रसाद बांटा। गंगा मैया के जयकारे लगाते हुए हरिपदी की परिक्रमा की। वराह मंदिर,योगेश्वर, सिद्ध हनुमान, बालाजी, द्वारिकाधीश, पंचमहाशक्ति, 84 घंटा वाली मां, बटुकनाथ आदि में श्रद्धालुओं की भीड़ थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें