विधान सभा चुनाव 2017 को जीतने का लिया संकल्प
अमांपुर, पटियाली एवं कासगंज में बूथ सम्मेलन की तिथियां तय
समाजवादी पार्टी ने डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाई। कार्यकर्ताओं ने विधान सभा चुनाव जीतने एवं डॉ लोहिया के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
सपा जिलाध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि डॉ लोहिया समता मूलक समाज की स्थापना करना चाहते थे। उनके विचारों एवं आदर्शों पर चलने यह सपना पूरा होगा। उन्होेंने कहा कि डॉ लोहिया का जीवन कमजोरों ,गरीबों, शोषितों को समर्पित था। उन्होंने सदैव वंचितों व पीड़ितों के हित की लड़ाई लड़ी। देश में समाजवादी विचारधारा को मजबूत किया। कौशर हमीद, गेंदा लाल बघेल, राहुल पांडेय, अजंट सिंह यादव, कैप्टन राज गुप्ता, बिजेंद्र सिंह गौर, बीके राजपूत, राम नरेश यादव, डॉ महाराज सिंह बघेल, डा. केपी सिंह, महेंद्र सिंह शाक्य, ब्रज गोपाल यादव आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डा. मोहम्मद फारूख ने किया। इस मौके पर रघुनाथ सिंह यादव, सतेंद्र सिंह आर्य, ब्रज नंदन गुप्ता, राजवीर सिंह साहू, सौरभ यादव, अभिषेक यादव, अख्तर पठान, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, कमल सिंह बघेल, मनोज यादव, ओम प्रकाश कश्यप, मथुरा सिंह मुखिया, महेंद्र सिंह यादव, संजय यादव, उर्वेश यादव, गंभीर सिंह यादव, देवेंद्र राजपूत, सत्यपाल यादव आदि मौजूद रहे।