फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साठ हजार किसानों की सम्मान निधि रोकी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जनपद में किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त नहीं मिल रही है, इसका मुख्य कारण आधार कार्ड में मोबाइल मिसमैच होना बताया जा रहा है। लगभग 60 हजार किसानों की किस्त को रोक दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद में कुल तीन लाख से अधिक किसान हैं, जिसमें करीब ढाई लाख किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में पंजीकरण कराया है। उप कृषि निदेशक एमपी सिंह ने बताया कि जनपद में 60 हजार किसान ऐसे हैं जिन्हें अभी तक सम्मान निधि की दूसरी किस्त नहीं मिली है। इन किसानों ने आधार कार्ड बनाने के दौरान जो मोबाइल नबंर दिए थे वह नंबर सम्मान निधि के फार्म में दिए गए नंबर से मैच नहीं कर रहे हैं। इनका संशोधन करने के लिए लेखपाल, किसान सहायक और ग्राम विकास अधिकारी की टीम किसानों के घर जाकर आधार कार्ड और फोटो लाकर उनका मोबाइल नंबर सही कराएगी। इसी के बाद उन्हें सम्मान निधि की राशि मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें