फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थकों में खुशी की लहर, मुलायम गुट शांत

Mon, 16 Jan 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सपा
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने सोमवार को साइकिल सिंबल पर चल रहे सस्पेंस को खत्म कर दिया। आयोग ने अखिलेश यादव गुट को साइकिल का सिंबल देकर विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने की हरी झंडी दे दी है। इसके बाद अखिलेश समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहंी मुलायम सिंह यादव गुट में निराशा का आलम है।  
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से समाजवादी पार्टी में चल रही अंतर्कलह को लेकर सपा कार्यकर्ता परेशान थे। जब मुलायम और अखिलेश गुट की ओर से चुनाव आयोग में हलफनामा दायर हुआ तो कार्यकर्ता बेचैन हो गए। सोमवार को पूरे दिन सपा कार्यकर्ता टीवी के आगे चुनाव आयोग का फैसला जानने को जमे रहे। चर्चाओं का दौर चला। कोई साइकिल फ्रीज करने की बात कर रहा था, तो कोई नए सिंबल को लेकर उत्सुक था, लेकिन चुनाव आयोग ने सोमवार शाम को अखिलेश गुट को साइकिल सिंबल देने का ऐलान किया तो समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विस चुनाव को लेकर अखिलेश गुट की ओर से एटा विस पर जुगेंद्र सिंह यादव प्रत्याशी हैं। ऐसे में अब पार्टी कार्यकर्ता नई सूची की राह देख रहे हैं। फैसला आने के बाद मुलायम सिंह समर्थक निराश हैं। मुलायम सिंह गुट के समर्थकों ने चुप्पी साध ली। सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने बताया कि चुनाव आयोग का फैसला अच्छा है। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। नेताजी मार्ग दर्शक की भूमिका में रहेंगे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने कहा विस चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी पूरी दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और फतह हासिल करेगी। आयोग ने अधिवेशन को वैध मानते हुए साइकिल चुनाव चिह्न दिया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बधाई। सपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। मुलायम सिंह संरक्षक रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें