फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनशिकायतों का निर्धारित अवधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंगलवार को जिला की तीनों तहसीलों में किया गया। डीएम डॉ. विभा चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह व सीडीओ अजय प्रकाश ने तहसील अलीगंज में जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने इस दौरान निर्देश दिए कि जनता द्वारा प्रस्तुत शिकायतीपत्रों को प्रथम बार में ही गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित किया जाए, जिससे फरियादियों को तहसील दिवस के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन

तहसील अलीगंज में फरियादियों द्वारा कुल 108 शिकायतीपत्र प्रस्तुत किए गए, जिसमें से 14 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
एडीएम विवेक कुमार मिश्र ने तहसील सदर में एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में जनता की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान 63 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें 11 का निस्तारण किया गया। तहसील जलेसर में उप जिलाधिकारी एसपी वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने जन समस्याओं को सुना। इस दौरान फरियादियों द्वारा 22 शिकायतें निस्तारण के लिए प्रस्तुत की गई, जिसमें से 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में सीवीओ एसपी सिंह, एसडीएम राजीव पांडेय, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, पीडी डीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, अधिशासी अभियंता जल निगम एएस भाटी, बीएसए संजय सिंह, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, अधिशासी अभियंता सिंचाई अजय भारती, डीएसओ राजीव कुमार मिश्रा, डीपीओ संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें