फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में आई जमीन पर कब्जे की शिकायतें

Sat, 02 Jul 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
समाधान दिवस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 जिलाधिकारी के विजयेद्र पांडियान ने कहा कि जनता की समस्या के निदान के लिए थाना स्तर पर समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। आने वाली शिकायतों के निस्तारण में कोई कोताही न बरती जाए। प्राथमिकता से समस्याओं का समाधन होना चाहिए। वह थाने में आयोजित समाधान दिवस में बोल रहे थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी फरियादियों की समस्या को गंभीरता से सुने। उनकी शिकायत का निस्तारण होने को बाद उन्हें संतुष्ट होना बेहद जरूरी है। एसपी सुनील कुमार ने कहा कि पुलिस पीड़ित के साथ पूरा न्याय करे। थाने आने वाला फरियादी निराश नहीं होना चाहिए। समाधान दिवस में 8 प्रार्थना पत्र आए। मुख्य रूप से जमीन पर कब्जे से संबंधित शिकायतें आई। अधिकारियों ने मौके पर ही इनका निस्तारण कर दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुनील कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी शैलेंद्रलाल, कानूनगो राजेंद्र सिंह, नेमसिंह, पन्नालाल, शोभाराम, शैलेंद्र कुमार, मुहम्मद आरिफ खां आदि मौजूद रहे। 
पटियाली में आई चार शिकायतें
पटियाली। कोतवाली परिसर में एसडीएम परवेज अहमद की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान चार शिकायती पत्र सौंपे गये जिनमें सभी राजस्व से संबंधित थे। एसडीएम ने मौके पर मौजूद कानूनगो एवं लेखपालों को एक सप्ताह के अंदर संबंधित समस्याओं के समाधान करने के निर्देश जारी किए। इस दौरान सीओ अमृतलाल ने राजस्व निरीक्षक जगदीश, अशोक सक्सेना, श्याम शर्मा, ओमनरायन, जगवीर सिंह, मोतीलाल, हरीदास, हरवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें