फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
सुहेल देव की जयंती पर पुष्प अर्पित करती डीएम डॉ विभा चहल ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। महाराजा सुहेलदेव की जयंती जीटी रोड स्थित शहीद पार्क में शहीद स्मारक पर मनाई गई। इस दौरान अधिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम डॉ. विभा चहल ने कहा कि प्रदेश के बहराइच में जन्म लेने वाले महाराजा सुहेलदेव के 1012वीं जयंती मनाई जा रही है। वहीं कलक्ट्रेट के सूचना विभाग द्वारा एलईडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के भाषण सहित संपूर्ण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
सीडीओ अजय प्रकाश, एडीएम केशव कुमार, विवेक कुमार मिश्र, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, एसडीएम सदर अबुल कलाम, डीआईओ एनआईसी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं डीएसएएस हायर सेकेंडरी स्कूल सोंगरा में महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर उन्हें पुष्पार्चन किया गया। प्रधानाचार्य मनोज तिवारी ने सुहेलदेव के जीवन परिचय से अवगत कराया। आदर्श नगर पंचायत राजा का रामपुर में महाराज सुहेलदेव महाराज की जयंती मनाई गई। अध्यक्ष महावीर सिंह राठौर, अधिशासी अधिकारी रमेश कुमार, मुनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें