फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में एक और गाय मरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में निराश्रित गोवंश का हाल बेहाल है। गोशालाओं में चारा, पानी, दवा के अभाव में गोवंश बीमार होकर मर रहे हैं और प्रशासन अनजान बना हुआ है। जीटी रोड स्थित मलावन के समीप बनी अस्थाई गोशाला में मंगलवार सुबह एक गाय की मौत हो गई। वहीं चार मरणासन्न हालात में हैं। एक गाय की सप्ताह भर पूर्व मौत हो गई और इसके अस्थिपंजर कुत्ते इधर से उधर घसीट रहे हैं।
विज्ञापन

जीटी रोड पर थाना मलावन से एक किलोमीटर पहले अस्थाई गोशाला का निर्माण कराया गया है। यहां वर्तमान में करीब 550 गोवंश हैं। यहां गोवंश को हरे चारे के स्थान केवल भूसा दिया जाता है। इससे गोवंश कमजोर पड़ रहे हैं।
यहां सर्दी से बचाव के लिए साधन न होने से निराश्रित गोवंश को परेशानी होती है। अव्यवस्था से जूझ रहे गोवंश निरंतर काल के गाल में समाते जा रहे हैं। यहां तैनात कर्मचारी कन्हैया लाल ने बताया कि मंगलवार सुबह एक गोवंश की मौत हो गई है और चार गायें बीमार पड़ी हैं। उसने बताया कि सप्ताह भर पूर्व एक गाय मर गई थी, उसे दफन करा दिया गया था लेकिन कुत्ते उसके अस्थि पिंजरों को निकाल लाए हैं।
विज्ञापन

------------------------
पूर्व में भी हो चुकी हैं गोवंश की मौत
अस्थाई गोशाला में पूर्व में भी तीन-चार गोवंश की मौत हो चुकी है। लॉकडाउन से पूर्व इसी गोशाला में गायों की मौत पर तत्कालीन डीएम सुखलाल भारती ने निरीक्षण कर गोवंश की स्थिति में सुधार के निर्देश दिए थे।
------------------------
उगाया जाएगा हरा चारा
बीडीओ सकीट अनुज मिश्रा ने कहा कि गोशाला के पीछे 15 बीघा जमीन पड़ी है। गोवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था के लिए जमीन की जुताई कर पानी लगा दिया गया है। अब
यहां हरे चारे की बुवाई की जाएगी। इस चारे की कटाई कर गोवंश को भूसे के साथ खाने के लिए दिया जाएगा।
------------------------
अन्य विभाग नहीं करते हैं सहयोग
जीटी रोड स्थित अस्थाई गोशाला में पंद्रह विभागों की सहभागिता है। अन्य विभागों की उपेक्षा के कारण गोवंश की यह स्थिति हो सकती है। बीमार गोवंशों का उचित उपचार कराया जाएगा। वहीं मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराकर दफनाया जाएगा।
एसपी सिंह सोलंकी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
------------------------
गोशाला में गायों की मौत और बीमारी की जानकारी नहीं है। गायें कैसे मरीं? जानकारी की जाएगी। संबंधित दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं बीमार गायों का चिकित्सक से उपचार कराया जाएगा। गायों को भूसा के साथ ही हरे चारे की भी व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही उन्हें हरा चारा उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

अनुज मिश्रा, बीडीओ सकीट
-----------------------
एक नजर
03 कान्हा उपवन
01 वृहद गोशाला
03 स्थाई गोशाला
12 अस्थाई गोशाला
------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें