फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 सफाई कर्मचारियों का काटा वेतन, 6 की सेवा समाप्त

विज्ञापन
होली मौहल्ला में सफाई कराते पूर्व चेयरमैन राकेश गांधी- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी ने शुक्रवार को नगर पालिका के तीन वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिली अव्यवस्थाओं पर 12 सफाई कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा और छह की सेवा समाप्त की।
विज्ञापन

नगर पालिका के चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश गांधी ने नगर पालिका के वार्ड संख्या सात, पांच और 21 की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। शिकायत पर अनुपस्थित छह सफाईकर्मियों की सेवा समाप्त कर दी। वहीं अनुपस्थित 12 कर्मचारियों का एक एक दिन का वेतन काटकर स्पष्टीकरण मांगा है। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों के साथ बापू विद्या मंदिर स्कूल के सामने गंदगी को सफाई अभियान चलाकर हटवाया और सफाई व्यवस्था को ठीक करने के निर्देश दिए। उनके साथ सफाई नायक बालकपूर कुलदीप यादव, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
इनकी सेवा समाप्त
वार्ड संख्या पांच से सोनू कुमार, कपिल कुमार, वार्ड संख्या 21 से राजू और विक्रम सिंह, वार्ड संख्या सात से करन कुमार और राजेश कुमार।
इनका काटा वेतन
वार्ड संख्या 5 से छाया देवी, मंजू कुमारी, मीरा कुमारी, वार्ड संख्या 7 से शीतल कुमार, सरोज कुमारी, आशा कुमारी, त्रिलोक सिंह, पप्पन कुमार, ह्रदयेश कुमार, विश्नु कुमार, राजकपूर, दिलीप कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें