फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाधिकृत लोग मोबाइल पर देख रहे ऑन लाइन परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बोर्ड परीक्षा में लगे केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा व्यवस्था को कंप्यूटर की बजाए अपने मोबाइल की स्क्रीन पर देख रहे हैं। वहीं, विद्यालय प्रबंधक भी अनाधिकृत रूप से मोबाइल पर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इसके चलते नेट पर लोड बढ़ने से जिला एवं राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में परीक्षा की मॉनीटरिंग में बाधा आ रही है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखकर अनाधिकृत प्रक्रिया पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर लगे राउटर-सीसीटीवी कैमरा सिस्टम के पासवर्ड जानकारी रखने वाले प्रधानाचार्य और प्रबंधक घर बैठे मोबाइल पर परीक्षा की व्यवस्था का सीधा देख रहे हैं। इससे जहां परीक्षा की गोपनीयता भंग हो रही है। वहीं लोड बढ़ने से नेट व सर्वर काम नहीं कर रहा। ऐसे में जिला एवं प्रदेश मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम से केंद्रों की सीधी मॉनीटरिंग नहीं कर पा रहे। विशेष सचिव शिक्षा राजेश कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखकर चिंता जताई। उन्होंने परीक्षा की मॉनीटरिंग कंप्यूटर या लैपटॉप से ही कराने एवं मोबाइल से से मॉनीटरिंग पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। जिले में 82 परीक्षा केंद्रों पर यह सिस्टम लगे हैं।
------------
क्या है समस्या
परीक्षा केंद्रों पर लगे सिस्टम की यूजर आईडी व पासवर्ड प्रधानाचार्य व कंप्यूटर ऑपरेटर के पास हैं। यह लोग कंप्यूटर के सामने बैठने के बजाय मोबाइल पर साफ्टवेयर का प्रयोग कर रहे हैं। इससे नेट की स्पीड कम हो रही है। और जिला व प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम मॉनीटरिंग नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें