फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तीन एएनएम की रोकी वेतन वृद्धि

Sat, 01 Jun 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सीएमओ शनिवार को टीकाकरण की हकीकत देखने के लिए अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र में पहुंचे। उन्हें टीकाकरण में लापरवाही मिली। इस पर तीन एएनएम की वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की। जबकि एक एएनएम का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण सहित अन्य जांच स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर की गई। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र के उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। नूंहखास सहित जूहरपुर गांव में पहुंचे। दोनों स्थानों पर टीकाकरण की स्थित को देखा। इसके बाद गांव में जाकर लोगों से जानकारी की। लू से बचाव के बारे में ग्रामीणों को बताया। बाद में वह चुरथरा गांव में पहुंचे और यहां लोगों से बात की।
शाम के समय चुरथरा सीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में टीकाकरण पर जोर देने के साथ आभा आईडी पर जोर दिया। टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर विमलेश जैन, मिथिलेश, मोनिका एएनएम की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। जबकि एएनएम डॉली का एक दिन का वेतन रोकने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें