फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दवा स्टोर का 10 मिनट तक नहीं खुला ताला, खड़ी रहीं प्राचार्य

Sat, 01 Jun 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल काॅलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल व्यवस्थाओं को देखने के लिए शनिवार को ओपीडी सहित इरमजेंसी में पहुंचीं। ओपीडी में दवा स्टोर को बाहर से देखा। अंदर काउंटर से कर्मचारी मरीजों को दवा बांट रहे थे। जबकि दरवाजे में बाहर से ताला लगा था। उन्होंने ताला खोलने के निर्देश दिए, लेकिन 10 मिनट बाद ताला खुल सका। इस पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्य पहले इमरजेंसी में पहुंचीं। इस दौरान मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी की। वहीं एक मंदबुद्धि भर्ती मरीज के बारे में जानकारी ली और बेहतर देखभाल करने के निर्देश दिए। बाद में वह ओपीडी में पहुंची। इस दौरान एक तरफ पर्चा काउंटर को लेकर उन्होंने कहा दूसरी तरफ इसे क्यों नहीं शुरू किया गया। यहां पुराने मरीजों के लिए व्यवस्था की जाए। कूलर खराब मिलने पर कर्मचारियों से कहा तीन दिन से खराब है तो जानकारी क्यों नहीं दी गई।
इसके बाद वह दवा स्टाेर के पास पहुंची अंदर दवाएं इधर-उधर पड़ी मिलीं। कर्मचारी काउंटर से दवाओं को बांट रहे थे, लेकिन गेट पर बाहर से ताला लगा था। उन्होंने ताला खोलने के निर्देश दिए करीब 10 मिनट के इंतजार के बाद ताला खुला। अंदर पहुंच कर्मचारियाें की फटकार लगाई। उन्होंने कहा कोई घटना घटित हो गई तुरंत बाहर निकलना पड़ा तो एक गेट से सभी कैसे निकलेंगे गेट पर ताला न लगाने की बात कही। कर्मचारियों से आने का समय पूछा आर निर्देया दिए कि 8 बजे काउंटर खुल जाए। जिससे मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन

एक महिला ने सैंपल के लिए रजिस्ट्रेशन न होने की बात कही। इस पर प्राचार्य रजिस्ट्रेशन कक्ष में जा पहुंचीं उन्हें कक्ष में भीड़ मिली। निर्देश दिए कि लाइन से रजिस्ट्रेशन किया जाए। मरीज ने दवा न मिलने की बात कही। दवाओं का बोर्ड भी नहीं मिला। बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। कर्मचारी से दवा देने की बात कही। इसके बाद वह स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में पहुंची। यहां वार्ड में भर्ती प्रसूताओं के एसी नहीं चल रहे थे। वार्ड में उमस हो रही थी। उन्होंने तत्काल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश इलेक्ट्रीशियन को दिए। प्राचार्य ने बताया कि नए भवन में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। जल्द ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें