फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो सीडीपीओ के खराब प्रदर्शन पर रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला पोषण समिति की बैठक हुई। डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में बाल विकास एवं पोषण संबंधी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। विभिन्न संकेतकों पर खराब प्रदर्शन मिलने पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने निधौली कलां के सीडीपीओ संजीव कुमार और अलीगंज की सीडीपीओ कुसमा देवी का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएम एम. अरुन्मोली ने बच्चों की नियमित ग्रोथ मॉनिटरिंग और गृह भ्रमण का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कराने पर जोर दिया। कहा कि बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए विभागीय अधिकारी जिम्मेदारी के साथ काम करें।
प्रत्येक बाल विकास परियोजना से तीन बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराने के निर्देश भी दिए। डीएम ने सभी सीडीपीओ, प्रभारी और मुख्य सेविकाओं के एक ही परियोजना में तैनाती की अवधि व उनके निवास स्थान की जानकारी 24 घंटे में उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध आरोपपत्र तैयार कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। केंद्र भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को अगली बैठक से पहले पूरा कराने के लिए कहा गया। बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और अन्य लंबित कार्यों को लेकर भी सख्त रुख अपनाया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुधीर मोहन, जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश, जिला समन्वयक संजीव पचौरी आदि रहे। सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों और प्रभारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी बैठक से जुड़ने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें