फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी महराज का आजम खां पर पलटवार

Mon, 16 Nov 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि पेरिस में आतंकी हमले को आजम खान के एक्शन का रिएक्शन करार देना आईएसआईएस के प्रति सहानुभूति दर्शाता है। सांसद ने आजम के बयान के लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन


साक्षी महाराज ने सोमवार को एटा में शिकोहाबाद रोड स्थित अपने आश्रम पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि मुझे तो कभी-कभी लगता है कि कहीं आतंकवादियों से आजम खान की सांठगांठ तो नहीं है। पेरिस में आतंकी हमला हो या टीपू सुल्तान पर दिए गए आजम खां के बयान आतंकवादियों को समर्थन करने वाले हैं।

ऐसा लगता है अलकायदा किसे मारेगा और किसे छोड़ेगा इसकी लिस्ट आजम खान बनाते हैं। पुरस्कार वापसी पर साक्षी महाराज बोले, लगता है जिनके पास पुरस्कार प्राप्त करने की पात्रता नहीं थी उन्हें कांग्रेस के आशीर्वाद से ये पदक मिले इसलिए अब वो लौटा रहे हैं यह अच्छी बात है।
विज्ञापन


बोले, आतंकवाद के खात्मे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहल की है। मोदी ने सारे विश्व में यह कहना शुरू कर दिया है कि सारे विश्व को दो हिस्सों में बांटना पड़ेगा, जिसमें एक हिस्सा आतंकवाद और आतंकवादियों को पनाह देने वालों का होगा और दूसरा हिस्सा मानवतावादी का होगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें