फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक पड़ाव मैदान से अवैध कब्जा हटवाया

Wed, 20 Jul 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
सैनिक पड़ाव मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित सैनिक पड़ाव मैदान में अवैध रूप से कब्जा जमाएं बैठे कब्जाधारियों को पुलिस ने बुधवार को खदेड़ दिया। अभियान के दौरान जेसीबी से झोंपड़ियों को तोड़ा गया, साथ ही नगर पालिका परिषद ने सामान जब्त किया। इस कार्रवाई से कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। इन बस्तियों में अवैध रूप से कच्ची शराब भी बनाकर बेचने का धंधा चल रहा था। 
विज्ञापन

अलीगंज में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद चेती पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को सीओ सिटी निवेश कटियार के नेतृत्व में पड़ाव मैदान में अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे कब्जाधारियों को खदेड़ा गया। यह लोग झोंपड़ियों में कच्ची शराब बनवा कर बेचने का धंधा कर रहे थे। कार्रवाई होती देख कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया और सामान वाहनों में रखकर भागने लगे। सीओ सिटी ने बताया कि इससे पहले इन्हें झाेंपड़ी हटाने को कहा गया, लेकिन झाेंपड़ी नहीं हटाई। तब जाकर पुलिस-पीएसी, पालिका की टीम के साथ झाेंपड़ियों, दुकानों को हटवाया गया। इस दौरान कोतवाली नगर फोर्स के साथ देहात का फोर्स मौजूद रही। बता दे कि करीब एक माह पहले पड़ाव मैदान में कब्जा जमाए बैठे कब्जाधारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, इतना नहीं वाहन भी तोड़ दिए। जिसके चलते सीओ सिटी पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें