काम पर जाने के लिए अब श्रमिक पैदल नहीं जाएंगे। साइकिल वाली सरकार ने श्रमिकों को सबसे छोटे वाहन साइकिल तोहफा दिया। साइकिल पाकर श्रमिकों के चेहरे खिल उठे। वहीं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण 22 छात्राओं को कन्या विद्याधन योजना के चेकों का वितरण किया गया।
बुधवार को विकास भवन में विधान परिषद सभापति रमेश बाबू यादव और डीएम शंभूनाथ ने साइकिल और चेक बांटे। इस दौरान सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने मुख्य अतिथि विप सभापति का सम्मान किया। विधान परिषद के सभापति रमेश यादव एमएलसी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनेकों योजनाएं लागू की हैं, जिसका प्रदेश के हर व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा नौजवानों को रोजगार देने के लिए बेहतर प्रयास किये जा रहे हैं। डीएम शंभूनाथ ने कहा कि जिले में लगभग 25 हजार श्रमिक पंजीकृत हैं। श्रमिक योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रम प्रवर्तन कार्यालय में पंजीकरण क राएं। सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि ग्रामों में मनरेगा मजदूरों का पंजीकरण होना चाहिए। इस मौके पर पीडी आरके गौतम, डीडीओ एसएन कुशवाह, डीआईओएस एसपी यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी कौशलेश शुुक्ल, समाज कल्याण अधिकारी टीएन तिवारी और मीरा देवी, सुशीला देवी, मुन्नी देवी, शकुंतला देवी, उर्मिला देवी, मिथलेश, प्रीती, राम सिंह, शीलेन्द्र, राजा राम, मानिक, नरेन्द्र, मलखान, बनवारी समेत तमाम लाभार्थी मौजूद रहे।