फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गणित प्रदर्शनी में साधु सिंह ने हासिल किया पहला स्थान

Wed, 18 Mar 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
डायट में गणित प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत करते शिक्षक। स्रोत शिक्षक
विज्ञापन
एटा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हरचंदपुर कलां में बुधवार को गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कंपोजिट विद्यालय महानमई जलेसर के सहायक अध्यापक साधु सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। इसमें पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गणित प्रदर्शनी कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता सुधीर कुमार ने किया। मूल्यांकन कमेटी में डॉ. जगमोहन सिंह, शरद कांत मिश्रा ने शिक्षकों के मॉडल का अवलोकन किया। अवलोकन के आधार पर जलेसर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय महानमई के सहायक अध्यापक साधु सिंह ने पहला, निधौली कलां क्षेत्र के नगला सेवा के कुलदीप सिंह ने दूसरा और जैथरा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय धरौली के निश्चल जैन ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान मनजीत सिंह, मुकेश कुमार गौतम, योगेंद्र सिंह, महेश चंद्र, श्यामवीर सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, पूरन सिंह, मुकेश बाबू, सनी जैन, मुकेश कुमार, रश्मि, रुचि आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें