फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रजपुरा में छत से गिरकर साधु की मौत

Tue, 25 Jun 2024 10:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट के गांव रजपुरा में एक साधु की सोमवार की देर रात छत से गिरने के कारण मौत हो गई। स्थानीय लोग लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां से हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही साधु की मौत हो गई। मृतक मूल रूप से इसी गांव का रहने वाला है, जो 30 वर्ष पूर्व फिरोजाबाद में जाकर रहने लगा था। मूलरूप से थाना सकीट के गांव रजपुरा निवासी सुखराम सिंह (70) करीब 30 वर्ष पूर्व यहां से जाकर फिरोजाबाद शहर के भगवान नगर में रहने लगे थे। गांव रजपुरा में चल रही भागवत कथा में शामिल होने के लिए वह रविवार को आए थे। सोमवार की रात कथा पंडाल में कीर्तन चल रहे थे। सुखराम सिंह पास में ही एक मकान की छत पर लेटे हुए थे। कीर्तन सुनने के लिए वहां से उतरते समय उनका पैर फिसल गया और वह जीने से लुढ़कते हुए नीचे आ गिरे।
विज्ञापन

इसके बाद गांव के लोगों ने उनको मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। मगर एटा से निकलते ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद सबका पोस्टमार्टम कराया गया। मंगलवार को परिजन शव लेकर फिरोजाबाद चले गए, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें