फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के खिलाफ फूटा नगला समल के लोगों का गुस्सा

Fri, 19 Aug 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
फोटो लगे बैनर पर चढ़ाई जूतों की माला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
करंट से दो युवकों की मौत पर गांव नहीं आने से शुक्रवार को भाजपा सांसद राजवीर सिंह के खिलाफ नगला समल के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने जहां उनके फोटो वाले बैनर पर जूतों की माला पहनाई। वहीं काफिला रोककर भी प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

बता दें कि गांव नगला समल में पिछले दिनों दो युवक  की करंट लगने से मौत हो गई थी। लोधी बाहुल्य गांव में हुए इस हादसे के बाद भी बिरादरी के सांसद का गांव नहीं आना लोगों को खल गया। शुक्रवार को तिरंगा यात्रा के साथ सांसद राजवीर के मरथरा गांव जाने के दौरान लोगों ने उन्हें रोककर प्रदर्शन किया। इससे पहले लोगों ने सांसद के फोटो लगे बैनर पर जूते और चप्पलों की माला पहनाकर ग्रामीणों ने अपने आक्रोश का इजहार किया। इस दौरान सांसद राजवीर सिंह ने पीड़ित परिवार के लोगों को 10 हजार रुपये आर्थिक मदद देने की कोशिश की, लेकिन परिवार ने इसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद सांसद वहां से चले गए। भाजपा नेता कैलाश लोधी ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस मौके पर अजय वर्मा, लवकुश, दिनेश बीडीसी, भुवनेश, देवेंद्र, रूपकिशोर फौजी, अवनीश, अनिल, बिजेंद्र, हरेंद्र, धर्मवीर, नीतू, राजेश, सौरभ समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। । 
-----------
बंद रहता है सांसद का फोन
ग्रामीणों ने कहा कि सांसद राजवीर सिंह को जिले से कोई लेना देना नहीं है। अबकी बार चुनाव में कोई भी राजवीर सिंह को वोट नहीं देगा। उनको फोन करने पर हमेशा फोन बंद ही रहता है। मामले में बात करने के लिए सांसद राजवीर सिंह का फोन लगाया गया, तो वह सही में बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें