फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में बवाल: भैंस चोरी के शक में दो पक्षों में आधी रात को हुआ पथराव, दहशत में आए लोग...वायरल हुआ वीडियो

Wed, 06 Aug 2025 01:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में भैंस चोरी के शक में दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इस कदर बढ़ गया कि दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
एटा बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मालियान में मंगलवार देर रात्रि भैंस चोरी कें शक में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हो गया। मारपीट और आपसी तनातनी, पथराव का वीडियो समाने आया है। सूचना के बाद तत्काल भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक शराबी व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला मालियांन में मंगलवार की देर रात्रि जितेंद्र पुत्र राकेश उम्र 25 वर्ष पड़ोस के ही रमेश के यहां घर में घुस गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शराबी युवक भैंस खोलना आया था। पीड़ित पक्ष द्वारा जिसकी शिकायत उसके पिता राकेश से की गई, लेकिन इसी बीच दोनों पिता पुत्र हमलावर हो गए। पीड़ित के साथ ही मारपीट करने लगे।

 इसी बीच पीड़ित पक्ष के परिवार के लोग एकत्रित हो गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट पथराव हुआ है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलते ही राजा का रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी जितेंद्र पुत्र राकेश, राकेश पुत्र राम भरोसे मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें