फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लोकार्पण से पूर्व टूटा मिला परशुराम चौक पर लगा फरसा व धनुष बाण

विज्ञापन
कचहरी तिराहा ​स्थित भगवान परशुराम चौक पर टूटा धनुष और फरसा। संवाद संवाद
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड स्थित कचहरी मोड़ पर नवनिर्मित परशुराम चौक पर स्थापित फरसा व धनुष वाण रविवार सुबह क्षतिग्रस्त मिला। सूचना के बाद नगर पालिका प्रशासन व कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त ढांचे को हटाकर नगर पालिका परिसर भिजवाया गया। ठेकेदार ने चोरी की आंशका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ थाने पर शिकायत दी है। वहीं चोक के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

फरसा व धनुष बाण का ढांचा रविवार सुबह गिरा देख लोगों ने पुलिस और नगर पालिका का सूचना दी। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधी पंकज गुप्ता ने वहां शनिवार रात निरीक्षण के दौरान फरसा व धनुष बाण सुरक्षित थे। आशंका है कि चारों ने फरसे को काटकर चोरी करने का प्रयास किया है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दिलीप पचौरी उर्फ बिट्टू ने पुलिस से मामले का शीघ्र खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। नगर पालिका के ठेकेदार ने कोतवाली नगर में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि परशुराम चौक पर स्थापित फरसा टूटा मिला है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई हैं। इसमें रात्रि 2:53 बजे फसरा स्वत: ही टूटता दिख रहा है। हो सकता है बजन के कारण ऐसा हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें