फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सात घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति, लोग पानी को तरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। कस्बे के विद्युत उपकेंद्र पर रविवार को तड़के करीब छह बजे वीसीबी मशीन में ब्लास्ट होने पर कस्बे सहित 45 गांव की बिजली आपूर्ति लगातार सात घंटे बाधित रही। लोग ठीक तरह से जाग भी नहीं पाए थे कि बिजली आपूर्ति ठप होने से पानी के लिए त्राहि-त्राहि मच गई।
विज्ञापन


वीसीबी मशीन में ब्लास्ट होते ही कस्बे सहित देहात क्षेत्र में बिजली बाधित होने से पानी की समस्या पैदा हो गई। सबसे अधिक परेशानी कस्बे के घनी आबादी क्षेत्र में रही। सुबह जागते ही बिजली गुल होने पर उमस भरी भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो गए। सुबह होते ही पानी की आवश्यकता होने पर लोग हैंडपंप पर पानी के लिए लाइन लगाए दिखाई दिए। दोपहर होने तक लोग गर्मी से बेचैन होने लगे। इधर, विद्युत निगम में वीसीबी मशीन में खराबी आने की खबर पर हलचल पैदा हो गई। विद्युत निगम के अधिकारियों कर्मचारियों की मेहनत के बाद दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। लगातार सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग पानी के लिए तरस गए।

विद्युत उपकेंद्र की वीसीबी मशीन में ब्लास्ट होने पर बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जानकारी पर तत्काल मैकेनिक की टीम भेजकर मरम्मत कराते हुए दोपहर एक बजे आपूर्ति सुचारू करा दी गई। - विजय गुप्ता, एसडीओ विद्युत निगम मारहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें