फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में भरभरा कर गिरी छत, मां-बेटी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला परमसुख में रविवार तड़के बारिश के दौरान पुराने मकान की छत भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बचाव कार्य करते हुए घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब चार बजे यह हादसा हुआ। उस समय बारिश हो रही थी। अचानक रामवीर सिंह के मकान में बरामदे की छत ढह गई। बरामदे में सो रही उसकी पत्नी श्यामादेवी (45) और 16 वर्षीय बेटी खुशबू की मलबे में दबने से मौत हो गई। इस हादसे में रामवीर का 20 वर्षीय पुत्र मुलायम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। छत गिरने से हुई तेज आवाज से ग्रामीणों की नींद टूट गई। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने मलबा हटाना शुरू कर दिया और पुलिस को भी खबर कर दी।
रामवीर ने बताया कि रविवार रात को बारिश होने लगी थी। तब पत्नी, बेटी और बेटा घर के बरामदे में सोने चले गए। तड़के अचानक से छत गिर गई और तीनों मलबे में दब गए। बेटे की चारपाई दीवार के किनारे थी, इसलिए उसके चोटें कम आईं। जबकि पत्नी और बेटी को जब तक निकाला गया, उनकी मौत हो चुकी थी। एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि मकान काफी पुराना बताया जा रहा है। जिसकी छत गिरने से मां-बेटी की मौत हुई है। सूचना के कुछ ही समय में पुलिस बल पहुंच गया था और बचाव कार्य में जुटकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें