फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के दो अफसर भी कार्रवाई के घेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पंचायत चुनाव की मतगणना में लापरवाही को लेकर सीडीओ अजय प्रकाश निलंबित किए जा चुके हैं। इनके अलावा पशुपालन विभाग के दो अधिकारियों के निलंबन की संस्तुति भी चुनाव आयोग को भेजी गई थी। इन पर भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

मतगणना के बाद जब परिणाम घोषित हुए तो जिला पंचायत के वार्ड संख्या 10 के परिणाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पहले जिला प्रशासन ने एक सपा प्रत्याशी को विजयी घोषित कर प्रमाणपत्र दे दिया। इस पर पूरी भाजपा विरोध में उतर आई। जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने 5 मई को कलक्ट्रेट प्रांगण में रात के समय धरना दिया। मतगणना के अभिलेखों का मिलान किया गया।
जिसमें पाया गया कि कुछ बूथों के मतों को शीट में दर्ज ही नहीं किया गया था। जिससे परिणाम प्रभावित हुआ। इनको शीट में शामिल करने के बाद परिणाम पलट गया और भाजपा प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए। इस गड़बड़ी पर तत्कालीन डीएम ने रिटर्निंग अधिकारी सीडीओ अजय प्रकाश और सहायक रिटर्निंग अधिकारी डिप्टी सीवीओ डॉ. रामहरि को निलंबित करने की संस्तुति चुनाव आयोग को भेज दी।
विज्ञापन

इनके अलावा अलीगंज ब्लॉक पर तैनात रिटर्निंग अधिकारी डिप्टी सीवीओ डॉ. अनिल कुमार के निलंबन और विभागीय कार्रवाई के लिए भी संस्तुति की। इन पर आरोप था कि 3 मई को विजयी प्रत्याशियों को बिना प्रमाणपत्र बांटे और वेबसाइट पर परिणाम अपलोड कराए बिना मतगणना स्थल छोड़कर चले गए थे। चुनाव आयोग के निर्देश पर शासन ने उन्हें 11 जून को निलंबित कर दिया। अभी पशुपालन विभाग के दोनों अधिकारियों को लेकर आदेश प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन धड़कनें बढ़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें