फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस यात्रा करनी है तो आधार कार्ड साथ लेकर चलें

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अगर आप या आपके परिजन परिवहन निगम की बसों से यात्रा करना चाहते हैं तो आधार कार्ड साथ लेकर चलें। बस स्टैंड पर आधार कार्ड नंबर के साथ नाम और पता नोट किया जाएगा। इसके बाद ही आपको बस स्टैंड पर एंट्री मिलेगी।
विज्ञापन

अनलॉक वन में एक जून से बसों का संचालन शुरू हुआ है।
ऐसे में परिवहन निगम के अधिकारियों ने संक्रमण के बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की है। जहां उन्होंने बैरिकेडिंग के साथ बस स्टैंड पर ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन लगाने के साथ ही यात्री का तापमान मापने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों के पास मास्क है या नहीं इसकी जांच परिचालकों द्वारा की जाती है। जिस यात्री के पास मास्क नहीं होता है। उसे परिचालक यात्रा नहीं करने देते हैं।
शासन से जो गाइडलाइन आई है। उसके अनुसार बस स्टैंड पर यात्रियों का डाटा लिया जा रहा है। जिस यात्री के शरीर का तापमान अधिक होता है, उसे अस्पताल पहुंचाने के निर्देश मिले हैं। इसके तहत कर्मचारियों द्वारा बस स्टैंड पर तापमान चेक किया जा रहा है। -मदनलाल, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें