फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय किराए से ज्यादा वसूल रही रोडवेज की ईटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रोडवेज की ईटीएम (इलेक्ट्रोनिक टिकट मशीन) अपने ही निगम द्वारा निर्धारित किराए से ज्यादा रकम वसूल रही है। फैजबाग से फर्रुखाबाद तक तीन रुपये ज्यादा की टिकट इस मशीन से निकल रही है। कई दिनों से यह तकनीकी खामी बनी हुई है। निगम की बसों में इलैक्ट्रोनिक टिकट मशीन के माध्यम से ही यात्रियों की टिकट बनाई जाती है। जिससे परिचालक द्वारा हेराफेरी न की जा सके।
विज्ञापन

लेकिन इस्तेमाल में ली जा रहीं ईटीएम मशीनें ही रोडवेज टिकट के किराए में हेराफेरी कर रही हैं। डिपो में वर्तमान में 90 टिकट मशीन हैं। फैजबाग से फर्रुखाबाद तक के किराया में 28 रुपये के स्थान पर 31 रुपये का टिकट मशीनें निकाल रही हैं। जिसके चलते अक्सर यात्रियों और परिचालकों में अक्सर कहासुनी होती है।
24 किलोमीटर दूर है फैजबाग से फर्रुखाबाद
फैजबाग से फर्रुखाबाद 24 किलोमीटर दूर है। उप्र परिवहन निगम द्वारा इसका 28 रुपये किराया निर्धारित है, लेकिन मशीन से टिकट देने पर 31 रुपये किराया निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें