फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एटा में रोडवेज चालकों में विवाद के बाद चक्का जाम...दिन भर नहीं चलीं बसें, पुलिस चाैकी में पिटाई का आरोप

Thu, 04 Sep 2025 10:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

विवाद के बाद बसों के संचालन को रोकते हुए सभी चालक-परिचालक व डिपो के अन्य कर्मचारी आगरा रोड स्थित वर्कशॉप पहुंच गए। यहां बसों को खड़ा करके चक्का जाम की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में स्टैंड के बाहर बस को आगे लगाकर सवारी भरने के चक्कर में दो रोडवेज चालक-परिचालकों के बीच विवाद हो गया। दोनों के मध्य कहासुनी हुई और बात बढ़ी तो पुलिस आ गई और कोतवाली ले आई। कुछ देर बिठाया और समझाने के बाद छोड़ दिया। वहीं एटा डिपो के चालक-परिचालकों ने पूरे दिन चक्का जाम रखा।
विज्ञापन


शहर के बीचोंबीच स्थित स्टैंड पर बृहस्पतिवार को दो बस चालकों के मध्य विवाद हो गया। एटा डिपो के चालक योगेश कुमार ने बताया कि कौशांबी डिपो के चालक ने बस को स्थानीय रोडवेज के आगे खड़ा कर दिया। विरोध किया तो गालीगलौज करने लगे। इतना ही नहीं पीटना शुरू कर दिया शोर सुनकर पास ही स्थित पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी पहुंच गए। 

आरोप लगाया कि चौकी में बंद कर प्रभारी ने दो चालकों को पीटा। यह देखकर अन्य चालक-परिचालक एकत्रित हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और चारों लोगों को कोतवाली ले आई। यहां समझौते के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


आगरा रोड स्थित वर्कशॉप पहुंच किया प्रदर्शन और धरना
विवाद के बाद बसों के संचालन को रोकते हुए सभी चालक-परिचालक व डिपो के अन्य कर्मचारी आगरा रोड स्थित वर्कशॉप पहुंच गए। यहां बसों को खड़ा करके चक्का जाम की घोषणा कर दी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वह अवकाश पर चल रहे हैं। मामले की जानकारी पर एआरएम कासगंज ओमप्रकाश वर्कशॉप पहुंचे। सभी चालक-परिचालकों से वार्ता करते हुए विवाद को निस्तारण कराने का प्रयास किया।

चालाक ने लगाए आरोप
चालक योगेश कुमार ने बताया कि स्टैंड के बाहर बस खड़ी थी, उसी समय कौशांबी डिपो के चालक ने हमसे आगे अपनी बस लगा दी। विरोध करने पर गालियां देने के बाद उतरकर झगड़ा करने लगे। सुबह लगभग 10.30 बजे विवाद के बाद पीटना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि एटा डिपो की बसों को कौशांबी स्टैंड के अंदर तक नहीं खड़ा होने दिया जाता, जबकि यह लोग यहां आकर भी तानाशाही दिखाते हैं। 100 से अधिक चालक-परिचालकों ने प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की।

जब तक मांगे पूरी नहीं होती, नहीं शुरू होगा संचालन
कौशांबी डिपो के चालक से हुए विवाद के बाद डिपो के कर्मचारियों का चक्का जाम रात तक चलता रहा। चालक योगेश और उनके साथी ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। योगेश कुमार का आरोप है कि विवाद के बाद चौकी प्रभारी बस स्टैंड उसको अपनी केबिन में ले गए और अंदर जाकर बुरी तरह से पीटा। जिसकी वजह से एक कान से सुनाई नहीं दे रहा है और सीधे हाथ की उंगली में भी काफी चोट लगी है। 

वहीं कोतवाली नगर प्रभारी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने दोबारा किसी प्रकार की घटना होने पर जेल भेजने की धमकी दी है। जानकारी पर सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड और सीओ सिटी अमित कुमार राय मौके पर पहुंचे और चालक परिचालक को समझाने का प्रयास किया। रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि जब तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं होगा चक्का जाम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें