फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से चुनाव में जाएंगी रोडवेज बसें, यात्रियों को होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले से 12 अप्रैल से रोडवेज की बसें जाना शुरू हो जाएंगी। जहां प्रथम चरण में 50 बसें जिले से जाएंगी। जिले में डिपो के पास उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की 118 बसें हैं जबकि अनुबंधित 43 बसें संचालित हैं। वहीं निगम की लगभग एक दर्जन बसें खराब हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रथम चरण में जिले से हाथरस के लिए 40 व रामपुर के लिए 10 बसें 12 अप्रैल को जाएंगी। वहीं 19 अप्रैल को जिले में 33 बसें चुनाव ड्यूटी में लगाई जाएंगी। वहीं तृतीय चरण का मतदान कराने के लिए 50 बसें औरेैया, फिरोजाबाद व कासगंज जाएंगी। ऐसे में जिले से दिल्ली सहित अन्य शहरों में यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों की सामना करना पड़ेगा।
पंचायत चुनाव के लिए जिले से पचास बसें मांगी गई हैं। 12 अप्रैल को जिले से चुनाव के लिए बसों को भेजा जाएगा। दिल्ली सहित अन्य रूट पर जाने वाली बसों में कटौती की जाएगी। -राजेश यादव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें