फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड से रोडवेज बसें नदारद, निजी बसों में दोगुना किराया

विज्ञापन
आने-जाने वालों की अधिकता के चलते सोमवार दोपहर के समय जीटी रोड पर निजी वाहन और ऑटो, ई-रिक्शे। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। रोडवेज बस स्टैंड से सोमवार को निगम की अधिकांश बसें नदारद रहीं। जबकि मतदान के बाद वापस जाने वालों और शादी समारोहों में आने-जाने वालों की भीड़ बस स्टैंड पर उमड़ी। इसका फायदा उठा निजी बस चालकों ने दोगुना तक किराया वसूला। विस चुनाव में प्रथम चरण का मतदान 10 फरवरी को कराया गया था। यहां से चुनाव के लिए पांच फरवरी से बसों के जाने का सिलसिला शुरू हो गया। तृतीय चरण के चुनाव तक डिपो की 54 बसें चुनाव में लगा दी गईं।
विज्ञापन

यह बसें आ भी नहीं पाईं कि चौथे चरण के मतदान के लिए 15 बसों की मांग और कर दी गई। ऐसे में परिवहन निगम की बसों से यात्रा करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। सोमवार सुबह दिल्ली मार्ग पर जाने वाले यात्रियों की भीड़ अधिक थी, लेकिन उन्हें बसें नहीं मिल रहीं थीं। कुछ ऐसा ही हाल कानपुर, फर्रुखाबाद, कासगंज आदि रूट पर जाने वाले यात्रियों का था। निगम की बसें न होने पर बस स्टैंड के बाहर प्राईवेट बसें लगा ली गई थीं। जो यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे थे।
350 से 400 रुपये तक किराया
प्राइवेट बसों के चालक-परिचालक बस स्टैंड के बाहर से दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को बैठा रहे थे। इस दौरान वह 350 से 400 रुपये तक किराया एक सवारी से ले रहे थे। जबकि निगम की बसों से 260 से 270 रुपये तक किराया लगता है।
विज्ञापन

बैठाने को लेकर यात्री की पिटाई
सोमवार सुबह एक प्राईवेट बस के चालक-परिचालक रोडवेज बस स्टैंड के बाहर दिल्ली के लिए यात्रियों को बैठा रहे थे। इस दौरान दिल्ली जाने वाले रमेश ने अधिक किराया होने की बात कहते हुए विरोध जताया, तो बस के परिचालक ने उन्हें धक्का मार दिया। वहां खड़े एक अन्य यात्री ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें