फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में सड़क हादसा: कंटेनर में पीछे से घुसी रोडवेज बस, मच गई चीख-पुकार; 35 यात्री हुए घायल

Thu, 03 Apr 2025 01:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

दिल्ली से सवारियां लेकर जा रही कन्नोज डिपो की बस कंटेनर में टकरा गई। हादसे में 35 सवारियां घायल हुई हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कंटेनर और बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के मलावन थाना क्षेत्र में रोडवेज बस आगे चल रहे कंटेनर में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अग्रिम हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार करीब 35 यात्री घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 
विज्ञापन



मलावन थाना क्षेत्र के गांव अकबर पुर के पास गुरुवार सुबह ये हादसा हुआ। बताया गया है कि बस की रफ्तार अधिक थी। इस वजह से अनियंत्रित बस पीछे से कंटेनर में जा टकराई। टक्कर लगते ही जोर धार धमाका हुआ। बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसे को देख मौके पर लोग एकत्र हो गए। सवारियों को बस से निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। 

जिस बस से हादसा हुआ, वो कन्नोज डिपो की बताई जा रही है। दिल्ली से सवारियां लेकर ये बस गंतव्य की ओर जा रही थी, रास्ते में ये हादसा हो गया। हादसे की वजह क्या रही, ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें