फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कोहरे के कारण नहीं दिखी सड़क तो खाई में उतरा ट्रक

Sat, 11 Jan 2025 01:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
हाईवे पर औद्योगिक एरिया के सामने कोहरे की वजह से खाई में उतरा ट्रक। - फोटो : हाईवे पर औद्योगिक एरिया के सामने कोहरे की वजह से खाई में उतरा ट्रक।
विज्ञापन
एटा। दो दिन से लगातार पड़ रहे कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार की देर रात अत्यधिक घना कोहरा होने के कारण एक ट्रक हाईवे से नीचे खाई में उतर गया। गनीमत रही कि कोई हतायात या घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक कोहरे की घनी चादर छाई रही। चालकों को वाहन चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार शाम से ही अत्यधिक घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। दृश्यता का स्तर 1 मीटर से भी कम रह गया। बृहस्पतिवार की देर रात हाईवे पर चालक वाहनों को काफी धीमी गति से चलाते हुए गुजर रहे थे।
इसके बाद भी हाईवे पर एआरटीओ कार्यालय से आगे एक ट्रक औद्योगिक एरिया के सामने हाईवे से नीचे खाई में उतर गया। छोटे वाहन चालक बड़े वाहनों के पीछे-पीछे चलते हुए दिखाई दिए। कोहरे का यही आलम शुक्रवार की सुबह भी जारी रहा। दोपहर 12 बजे कोहरे बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें