फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर किया हंगामा, रुकवाया कार्य

विज्ञापन
एटा। जेल रोड की सड़क में मानक की कमी के चलते प्रदर्शन करते लोग - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका के वार्ड संख्या चार में सभासद समेत कई लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हंगामा किया और निर्माण को रुकवा दिया। नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या चार में सीवर लाइन पड़ने के बाद कार्यदायी संस्था जल निगम द्वारा सड़क की मरम्मत की जा रही है। सोमवार को जेल रोड पर विभाग सड़क निर्माण का कार्य करा रहा था, उसी दौरान वार्ड संख्या चार के सभासद सुनील शर्मा और स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण सही से नहीं कराया जा रहा है। सड़क में लगने वाली डामर और गिट्टी काफी कम मात्रा में लगा रहे हैं। लोगों ने हंगामा करते हुए काम को रुकवा दिया।
विज्ञापन

सीवर लाइन के बाद सड़क निर्माण का कार्य स्थानीय लोगों द्वारा रुकवाए जाने का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि निर्माण कार्य में कहीं गड़बड़ी की जा रही है तो मंगलवार को इसकी जांच करेंगे।
विज्ञापन

- एएस भाटिया, अधिशासी अभियंता, जलनिगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें