सर्दी का सितम जारी है। ऐसे में कोहरा भी जानलेवा साबित हो रहा है। एटा में कोहरे की वजह से एक ट्रक हाईवे से उतर गया और खाई में जा गिरा। गनीमत ये रही कि हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ।
एटा में दो दिन से लगातार पड़ रहे कोहरे के चलते वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार की देर रात अत्यधिक घना कोहरा होने के कारण एक ट्रक हाईवे से नीचे खाई में उतर गया। गनीमत रही की कोई हतायात या घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
कोहरे की छाई घनी चादर
बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक कोहरे की घनी चादर छाई रही। चालकों को वाहन चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार शाम से ही अत्यधिक घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। दृश्यता का स्तर एक मीटर से भी कम रह गया।
रेंग-रेंगकर चले वाहन
बृहस्पतिवार की देर रात हाईवे पर चालक वाहनों को काफी धीमी गति से चलाते हुए गुजर रहे थे। इसके बाद भी हाईवे पर एआरटीओ कार्यालय से आगे एक ट्रक औद्योगिक एरिया के सामने हाईवे से नीचे खाई में उतर गया। छोटे वाहन चालक बड़े वाहनों के पीछे-पीछे चलते हुए दिखाई दिए। कोहरे का यही आलम शुक्रवार की सुबह भी जारी रहा। दोपहर 12 बजे कोहरे बना रहा।