फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एटा के अलीगंज में धमाके के साथ फटी सड़क, फैल गई दहशत; सीसीटीवी फुटेज वायरल

Mon, 27 May 2024 12:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के अलीगंज कस्बे में रविवार दोपहर में सीसी निर्मित सड़क के फटने का वीडियो वायरल हो गया। इसमें बताया गया कि तेज धमाका होने के बाद सड़क फटी है।
 
विज्ञापन
धमाके के साथ फटी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज कस्बे में रविवार दोपहर में सीसी निर्मित सड़क के फटने का वीडियो वायरल हो गया। इसमें बताया गया कि तेज धमाका होने के बाद सड़क फटी है।
विज्ञापन


रविवार को अलीगंज में मुस्तफा सब्जी मंडी के पास अचानक से सड़क में दरार आ गई। सड़क सीमेंट ही बनी हुई है। लोगों का कहना है कि पहले तेज धमाका हुआ इसके बाद सड़क फटी है। सोशल मीडिया पर सड़क की फोटो भी वायरल हो रही है। बताया गया कि गर्मी के करण ऐसा हुआ है। सड़क करीब 6 फुट लंबी फट गई। वहीं मौसम वैज्ञानिक डा. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी की वजह से कभी भी खेत, सड़क, रास्ते व मकान नहीं फटते हैं, ऐसा भूकंप आने पर ही होता है। ऐसा कुछ नहीं हुआ है, यह लोगों में भ्रम की स्थिति हैं अथवा सड़क के अंदर कोई पाइप लाइन या बिजली केबिल आदि होने से ऐसा हो सकता है।

गैस के कारण फट सकती है सड़क
पर्यावरण विद ज्ञानेंद्र रावत ने बताया तापमान में तेजी होती है। जमीन के अंदर उत्प्लावन बल का घर्षण होता है। ऐसे में गैस का दबाव बनने पर कभी- कभी जमीन में दरार आने की घटना हो जाती है। आम तौर पर दरार आने पर जमीन से पानी निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें