फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: बाबा साहेब का चित्र हटाने का विरोध, भंते ने बुरी तरह पीटा; दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 27 May 2024 11:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बुध विहार के मुख्य द्वार पर भंते ने बाबा साहेब का चित्र हटाकर अपना फोटो लगा दिया। इसका विरोध करने पर भंते ने आंबेडकर अनुयायी की पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
भंते ने युवक को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में औलिया रोड स्थित बुद्ध विहार के मुख्य द्वार पर लगे भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों को हटाकर भंते सिद्धांत बोधि ने अपने फोटो लगा दिए। इसका विरोध करने पर भंते ने आंबेडकर अनुयायी की पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर शोभायात्रा के दौरान युवक से मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। इस मामले में पीड़ित ने थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


औलिया रोड निवासी प्रदीप कुमार ने कहा है कि बौद्ध विहार, औलिया रोड के दोनों मुख्य गेटों पर बाबा साहब (डॉ. बीआर आंबेडकर) के फोटो लगे हुए थे। आरोप है कि भंते सिद्धांत बोधि ने वह फोटो हटाकर अपने फोटो लगा दिए।
उसने भंते से बाबा साहब के फोटो हटाने का विरोध किया। इस पर भंते ने धमकाया। आरोप है कि 23 मई की शाम को बुद्ध जयंती शोभायात्रा का औलिया रोड पर आगमन हुआ। भंते ने मंच पर चढ़कर उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के पहुंचने पर भंते भाग निकले।
विज्ञापन


प्रदीप का कहना है कि भंते ने आंबेडकर अनुयायियों की भावनाओं को आहत किया। भंते की मारपीट और गाली गलौज का वीडियो भी वायरल हो गया। इस मामले में भंते के खिलाफ थाना रकाबगंज में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें