फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान करके लौट रहे दो बाइक सवारों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात कासगंज रोड स्थित हिंदुस्तान लीवर के निकट निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास शुक्रवार की शाम गंगा स्नान करके लौट रहे दो बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

युवकों की जेबों से मिले आधार कार्डों से पहचान सर्वेश कुमार (40) पुत्र अजब सिंह और हरेंद्र (42) पुत्र प्रेमसिंह निवासी नगला पीपल थाना एका जिला फिरोजाबाद के रूप में की गई। हादसे की खबर पुलिस की ओर से गांव में दी गई, इसके बाद परिजन जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी पहुंच गए। यहां परिजनों ने बताया कि दोनों मार्गशीर्ष के उपलक्ष्य में गंगा स्नान करने गए थे, लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें