फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजी की शादी से लौट रहे मामा की हादसे में मौत

विज्ञापन
मृतक चंद्र शेखर फाइल फोटो। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। सोमवार की देर शाम भांजी की शादी से लौट रहे मामा की हादसे में मौत हो गई। जबकि युवक के दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको सीएचसी से आगरा रेफर कर दिया गया। अन्य हादसों में एक महिला सहित पांच घायल हुए हैं, इन सभी को हायर सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना व कस्बा जलेसर स्थित सादाबाद अड्डा के पास सोमवार की देर शाम किसी वाहन ने तीन बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में चंद्रशेखर (22) पुत्र पीतांबर सिंह, लवकुश पुत्र मुंशीलाल और मोहित निवासी थाना व कस्बा बरहन जिला आगरा घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी जलेसर पर भर्ती कराया, यहां चंद्रशेखर की मौत हो गई। घायल लवकुश और मोहित को चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को रात में ही मोर्चरी रखवा दिया और मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया है कि मृतक की भांजी शबनम पुत्री कमल सिंह निवासी महों थाना जंक्शन जिला हाथरस की शादी थी, यहां शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौटते समय हादसा हो गया।
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव बरौली भागपुर के पास दो ऑटो आपस में भिड़ गए। हादसे में क्रांती देवी पत्नी सुनील कुमार और इनकी डेढ़ वर्षीय पुत्री प्रतिज्ञा घायल हो गए। दोनों को अलीगढ़ रेफर किया गया है, घायल महिला अपने पिता की तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रही थी तभी हादसा हो गया। थाना मलावन क्षेत्र के गांव हरचंदपुर के पास किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार भीम सिंह व भूपाल सिंह पुत्रगण मुंशीलाल निवासी अल्लीपुर थाना व जिला कासगंज घायल हो गए। दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बाइक सवार सोमवार की रात आठ बजे दावत खाकर लौट रहे थे तभी हादसा हो गया। कोतवाली देहात जीटी रोड स्थित महिंद्रा एजेंसी के सामने किसी वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार धर्मेंद्र पुत्र मंगल सिंह निवासी दरिगपुर थाना पिलुआ घायल हो गया। परिजन निजी चिकित्सक के पास इलाज कराने के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें