फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आया छात्र, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
पोस्ट मार्टम हाउस पर गमगीन बैठे सड़क दुर्घटना के मृतक के परिजन- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कोचिंग से लौट रहा छात्र बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छात्र की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकाें ने आगरा रेफर कर दिया। आगरा में उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई। घरवाले शुक्रवार को सुबह शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

थाना रिजोर शिकोहाबाद रोड स्थित गांव डांडा गंगनपुर के पास बाइक की चपेट में आने से 10वीं के छात्र गौरव कुमार (18) पुत्र शैलेश कुमार निवासी गांव घुमरिया थाना रिजोर गंभीर रूप से बृहस्पतिवार की शाम घायल हो गया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घरवाले हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंच गए। आगरा में ही छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सौंप दिया।

सड़क दुर्घटना के मृतक गौरव यादव का फाईल फोटो- संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें