फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ वाटर कूलर बने दिखावा, ठंडे पानी को भटक रहे लोग

विज्ञापन
कोतवाली के सामने बंद पड़ा वाटर कूलर ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
मारहरा। मार्च माह से ही गर्मी लगाता तेवर दिखा रही है, लेकिन नगर पालिका परिषद ने कस्बे में लगे आरओ वाटर कूलरों को सही कराने का नाम नहीं लिया है। तपती दोपहरी में राहगीरों के लिए ठंडे पानी की राहत देने वाले प्याऊ और वाटर कूलर गंदगी से अटे पडे़ हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद मारहरा ने आमजन एवं राहगीरों के लिए शुद्ध और ठंडे पानी के लिए मिरहची अड्डा, अस्पताल चौराहा, हैदरी चौक, हनुमान चौक, पिदौरा अड्डा, बड़ा बाजार आदि सात स्थानों पर वाटर कूलर लगवाए हैं। जबकि पांच प्याऊ लगी हुईं हैं। जिनमें एक वाटर कूलर हैदरी चौक पर पानी तो दे रहा है लेकिन यह ठंडा नहीं है। वाकी सभी कूलर खस्ता हाल बने हुए हैं।
पिदौरा अड्डे पर प्याऊ और वाटर कूलर खराब होेने से प्यास बुझाने के इंतजाम नहीं हैं। जबकि पिदौरा अड्डा कस्बा का मुख्य मार्ग है। अस्पताल चौराहा या मिरहची अड्डे की बात करें तो यहां राहगीरों के अलावा अस्पताल आने वाले लोगों को भी पेयजल के लिए हैंडपंपों का ही सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

थाने आने वाले फरियादियों के सामने पानी का टोटा
कस्बे के बीचोंबीच बने पुलिस थाने पर लगा वाटर कूलर भी खराब पड़ा है। शिकायत, समस्या लेकर यहां आने वाले फरियादियों को पेयजल के लिए करीब 500 मीटर दूर बाजार में जाना पड़ता है। थाने के सामने लगा हैंडपंप गंदा पानी दे रहा है। उसके बाद भी यहां लगा वाटर कूलर सही नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें