फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रिक्शा चालकों में चले लात-घूंसे, एक घायल

Sat, 13 Jul 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। कस्बा स्थित तिराहे पर शनिवार शाम ई-रिक्शा चालकों में लात-घूंसे चले गए। इसमें एक चालक बुरी तरह घायल हो गया। लोग उसे बचाने के बजाए वीडियो बनाते रहे।
विज्ञापन

कस्बे के हर तिराहे-चौराहे की सूरत ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा के अवैध स्टैंडों ने बिगाड़ रखी है। मारहरा व अचलपुर जाने वाले मार्गों का बुरा हाल है। अवैध स्टैंड के अतिक्रमण में वाहन एवं पैदल निकलने वाले परेशानी का सामना करते हैं। वहीं दबंग प्रवृत्ति के ये रिक्शा चालक अक्सर लोगों से लड़ जाते हैं। शनिवार को रिक्शे का नंबर लगाने के चक्कर में ये आपस में ही लड़ गए।
ई-रिक्शा चालक आशू निवासी रसूलपुर गढौली को दूसरे अज्ञात दबंग रिक्शा चालक ने लात-घूसों से गिराकर पीटा। लोग इसका वीडियो बनाते रहे, लेकिन बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। इस दौरान काफी देर तक यातायात भी बाधित रहा। लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। लहूलुहान अवस्था में पीड़ित ने प्राइवेट चिकित्सक के पास पहुंचकर अपना उपचार कराया। थाना प्रभारी केके लोधी का कहना है कि घटना के संबंध में किसी ने भी कोई सूचना नहीं दी है। इसकी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें