फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रामेश्वर-जुगेंद्र के भाई और पुत्र-भतीजों पर 25-25 हजार का इनाम

Tue, 02 Apr 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव तो जेल में हैं, लेकिन उनके कई परिजन विभिन्न आपराधिक मुकदमों में फरार चल रहे हैं। उनके भाई, पुत्र व भतीजों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

रामेश्वर और जुगेंद्र के भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ यादव, रामेश्वर के पुत्र प्रमोद यादव, जुगेंद्र सिंह के पुत्र पुष्पेंद्र यादव और भतीजे विक्रांत यादव निवासी गांव अमृतपुर रघूपुर थाना जसरथपुर पर इनाम घोषित किया गया है। एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ये सभी डकैती, जानलेवा हमला, मारपीट व छेड़छाड़ के मुकदमों में वांछित हैं और लगातार फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार प्रयास व दबिश के बाद भी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। न ही इन लोगों ने अदालत में आत्मसमर्पण किया है। इसको लेकर इन सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक पर 25000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।
-
पिछले महीने हुई थी कुर्की की कार्रवाई
एटा। पुलिस ने 14 मार्च को इन सभी के पैतृक गांव अमृतपुर रघूपुर में कुर्की की कार्रवाई की थी। वर्ष 2021 में अलीगंज कोतवाली में इनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें हत्या का प्रयास, लूट, महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। इस मुकदमे के तहत आरोपियों के न्यायालय में हाजिर न होने पर पूर्व में कुर्की कार्रवाई के लिए नोटिस चस्पा कराए गए थे। इसके बाद भी हाजिर न होने पर इनकी संपत्ति कुर्क की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें