फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : भतीजे ने ही की थी गोली मार किसान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जलेसर थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 अप्रैल को किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्या उसके ही भतीजे ने की थी। एक पुराने मामले में समझौता होने के बाद की जा रही छींटाकशी से वह नाराज था। पुलिस ने सोमवार को घटना का खुलासा किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह ने सोमवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 अप्रैल की रात घर के बाहर पत्नी व बेटों के साथ सो रहे 55 वर्षीय किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया। सोमवार को पुलिस ने मृतक के भतीजे को गिरफ्तार किया। उसके बताए स्थान पर ग्राम सभा की झाड़ियों से तमंचा बरामद किया।
पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वर्ष 2009 में उसकी बहन के साथ गांव के दो लड़कों ने दुष्कर्म किया था। दोनों आरोपी जेल भेज दिए गए। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। यह मृतक को पसंद नहीं आया था। इसी बात को लेकर वह भतीजे व उसके परिजन पर छींटाकशी करता था। इसको लेकर भतीजा दुश्मनी मानने लगा। वहीं डेढ़ साल पहले उसकी मां छोड़कर चली गईं थी। इसका कारण भी आरोपी मृतक को मानता था। इसी बात को लेकर उसने अपने चाचा की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें