फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर खाना देकर लौटती बालिका से रेप

Wed, 10 Dec 2014 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत से दादा को खाना देकर लौट रही बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। बालिका ने घर पहुंच परिवारीजनों को आपबीती बताई। पीड़िता के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



थाना निधौलीकलां के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका मंगलवार को घर पर अकेली थी। बताते हैं कि बालिका के पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं, जबकि मां मायके गई हुई थी। दोपहर में बालिका खेत पर दादा को खाना देनी गई थी। खाना देने के बाद घर लौट रही थी। दोपहर करीब दो बजे शिवशंकर आ धमका और बालिका को खेत पर ले जाकर दुष्कर्म किया।



बालिका के चीखने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे दी, जिससे वह सहम गई। बाद में वह भाग गया। बुधवार सुबह पीड़िता की मां मायके से लौटी। तब बालिका ने पूरी बात बताई। उसकी मां ने पति और पुलिस को सूचना दी। पिता ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें