एटा। सेवानिवृत्त सैनिक को हृदयाघात के बाद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा 53 वर्षीय व्यक्ति जांच में डेंगू पीड़ित मिला। परिजन उसका उपचार कराने के लिए निजी क्लीनिक पर ले गए।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रविवार शाम करीब 5.30 बजे सुरेंद्र सिंह (58) को लेकर परिजन आए। भतीजे शिवम ने बताया कि शाम को अचानक सुरेंद्र सिंह के सीने में दर्द हुआ। थोड़ी ही देर में दर्द काफी बढ़ गया। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए, लेकिन जान नहीं बच सकी। बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त थे।
इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार को सत्यपाल (53) निवासी सिराऊ को सुबह करीब 11.30 बजे लाया गया। उनको 3 दिन से बुखार आ रहा था। निजी पैथोलॉजी पर मलेरिया और डेंगू की जांच कराई थी, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई थी। मेडिकल कॉलेज में भी डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजन निजी क्लीनिक पर उपचार कराने के लिए ले गए। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में मलेरिया और डेंगू पीड़ित निजी क्लीनिक में उपचार करा रहे हैं। इसका स्वास्थ्य विभाग के पास कोई रिकॉर्ड तक नहीं है।