फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जयपुर तक ट्रेन संचालन को सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों ने सौंपा मांगपत्र

Sat, 19 Sep 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जयपुर तक ट्रेन के संचालन के लिए सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने केंद्रीय मंत्री और डीएम को एक पत्र लिखा है। इसके माध्यम से मांग की है कि वर्तमान में चल रही एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर को जयपुर तक संचालित किया जाए।
विज्ञापन

अमर उजाला में 9 सितंबर को जयपुर तक नहीं चल सकी एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता के साथ ही अन्य सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री और आगरा सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल को पत्र लिखा है। इसमें एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर को जयपुर तक संचालित कराने की मांग की गई है। पत्र में लिखा है कि ट्रेन सुबह 7ः30 बजे एटा से चलकर 10ः30 पर आगरा फोर्ट पहुंचती है। यहां से शाम 5ः25 पर निकलती है और रात 8ः30 पर वापस आ जाती है। करीब सात घंटे ट्रेन आगरा फोर्ट में खड़ी रहती है। ऐसे में इसके संचालन को बढ़ाया जा सकता है।
जिले से बहुतायत में उपचार और पढ़ाई के लिए लोग आगरा, कोटा और जयपुर जाते हैं। ऐसे में लोगों का आवागमन सुगम और सरल होगा। जिलाधिकारी अरविंद सिंह से भी पहल करते हुए पत्र को उत्तर-मध्य रेलवे क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज तक भेजने की मांग की है। पत्र भेजने में इं. ईश्वर दयाल सक्सेना, प्रदीप कुमार विसारिया, मूलचंद्र शर्मा, शिवराज सिंह वर्मा और उमेश चंद्र सक्सेना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें