फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मधुमक्खियों के हमले से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मौत

Sun, 30 Nov 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सीएचसी अलीगंज में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी का परीक्षण करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम किनौड़ी खैराबाद में खेत पर पानी लगाने गए रिटायर्ड पुलिसकर्मी पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार अतर सिंह अपने पुत्रों के साथ रविवार सुबह के समय खेत पर फसल में पानी लगा रहे थे। तभी अचानक मधुमक्खियों का बड़ा झुंड आया और अतर सिंह पर टूट पड़ा। कुछ ही क्षणों में उनके पूरे शरीर पर सैकड़ों डंक लग गए और वह अचेत होकर गिर पड़े। गंभीर हालत में परिजन उन्हें अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लाए।
चिकित्सक ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मधुमक्खियों का छता पास के पेड़ पर था। किसी हलचल के कारण मधुमक्खी अचानक सक्रिय हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें