फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट के मैनेजर की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट के मैनेजर की मौत संदिग्ध हालातों में बृहस्पतिवार रात हो गई। घर में अगले महीने बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं। इस मौत के बाद मातम छा गया है।
विज्ञापन

बागवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सहसपुर हाल पता शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला संजय नगर निवासी आभास उर्फ गोलू ने बताया कि उसका बड़ा भाई 25 वर्षीय आकाश आगरा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। बृहस्पतिवार को घर के सभी लोग आगरा रोड स्थित मौसा के घर पर गए हुए थे।
आकाश भी वहां पहुंचा और मां से घर के ताले की चाबी लेकर घर चला आया। करीब आधे घंटे बाद मां सहित अन्य परिजन घर पर पहुंचे तो आकाश बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ मिला। उसे एक चिकित्सक के यहां लेकर गए, जहां मृत बता दिया गया। आभास ने बताया कि 14 अप्रैल को बहन की शादी है, जिसको लेकर परिवार तैयारियों में जुटा हुआ था।
विज्ञापन

पिताजी की मौत पहले ही हो चुकी है। भाई के ऊपर ही परिवार की पूरी जिम्मेदारी थी। कोतवाली नगर प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि युवक की मौत कैसे हुई है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें