एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव भरथना में 9 जुलाई को रोटावेटर में उलझने से फिरोजाबाद के एक युवक की मौत हो गई थी। मामले में मृतक के पिता ने गांव के ही छह नामजद और दो अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अवागढ़ थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में गांव खेरिया निवासी ओमप्रकाश ने गांव के ही नरेंद्र सहित छह नामजद व दो अज्ञात का उल्लेख किया है। बताया कि आरोपी उसके बेटे सतेंद्र कुमार को बाजरा देने के बहाने अपने साथ भरथना ले गए। आरोपियों ने उसके बेटे की रोटावेटर से दबाकर हत्या कर दी।
अवागढ़ थानाध्यक्ष फूलचंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच की जा रही है। युवक का शव रोटावेटर में उलझा मिला था।